बिलासपुर, 03 अप्रैल (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के ओल्ड बस स्टैंड चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद प्रसाद वितरण के दौरान शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक और एक महिला ने मिलकर पीड़ित युवक को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
महिला ने आव देखा न ताव और युवक पर चप्पलों की बरसात कर दी, वहीं उसके साथ मौजूद दूसरे युवक ने मुक्कों से उसकी जमकर धुनाई की। व्यस्त सड़क पर बीचों-बीच हुई इस मारपीट की घटना से ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए बाधित रहा और वहां मौजूद राहगीर तमाशबीन बने देखते रहे। ओल्ड बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस गुंडागर्दी ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
