बाइक में नीचे क्यों लगता है पहला गियर? जानिए इसके पीछे की असली वजह

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है. यहां हर साल लाखों मोटरसाइकिलें और स्कूटर बिकते हैं. अब मेड-इन-इंडिया टू-व्हीलर दुनियाभर में तहलका मचा रहे हैं. एक्सपोर्ट भी लगातार बढ़ रहा है. टू-व्हीलरों में मोटरसाइकिलों की मांग सबसे ज्यादा रहती है. खास बात ये है कि अब बाजार में एडवांस फीचर्स के साथ बाइक आ रही हैं.

ध्यान देने वाली बात है कि पहले आने वाली मोटरसाइकिलों में गियर एक ही तरफ लगाए जाते थे, लेकिन अब टेक्नोलॉजी एडवांस हो गई है. बाइक में पहला गियर नीचे और बाकी गियर ऊपर की तरफ लगाए जाते हैं. यह सिस्टम 125 सीसी या उससे ज्यादा इंजन क्षमता वाली बाइक में देखने को मिलता है. यह कोई डिजाइन की गलती नहीं, बल्कि एक बहुत जरूरी सेफ्टी फीचर है, जिसे लगभग 99% राइडर्स नहीं जानते है. तो आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है?

ऐसे काम करता है गियर सिस्टम?
ज्यादातर मोटरसाइकिलों में गियर पैटर्न 1-N-2-3-4-5 (या 6) होता है. इसका मतलब है कि पहले गियर के लिए आपको गियर लीवर को नीचे दबाना पड़ता है, जबकि बाकी गियर ऊपर उठाकर लगाए जाते हैं. यह सिस्टम दुनियाभर में लगभग सभी मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किया जाता है और इसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड माना जाता है.

जानें क्या है वजह?
पहला गियर आगे यानी नीचे रखने के पीछे सबसे बड़ी वजह सेफ्टी है. मान लीजिए आप स्पीड में बाइक चला रहे हैं और अचानक आपको ब्रेक लगाना पड़ जाए तो ऐसी स्थिति में राइडर अक्सर घबरा जाता है. इस समय अगर गियर सिस्टम उल्टा होता, तो सही गियर में शिफ्ट करना मुश्किल हो सकता था, लेकिन मौजूदा सिस्टम में राइडर सिर्फ गियर लीवर को पूरा नीचे दबाकर सीधे पहले गियर में आ सकता है. इससे बाइक कंट्रोल में रहती है और इंजन बंद होने का खतरा कम हो जाता है.

एक्सीडेंट का खतरा भी होता है कम
जब आप अचानक ब्रेक लगाते हैं, तो पीछे से आने वाली गाड़ी से टकराने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपकी बाइक सही गियर में हो, तो आप तुरंत एक्सेलरेट करके स्थिति को संभाल सकते हैं. पहला गियर नीचे होने से यह काम आसान हो जाता है. इसलिए यह सिस्टम सड़क सुरक्षा के लिहाज से काफी जरूरी माना जाता है.

पुराने समय में अलग था सिस्टम
पहले के समय में कुछ बाइक्स में गियर पैटर्न अलग होता था, लेकिन समय के साथ इसे बदल दिया गया. अब लगभग सभी कंपनियां एक ही स्टैंडर्ड फॉलो करती हैं, ताकि राइडर को हर बाइक में एक जैसा अनुभव मिले और कंफ्यूजन न हो. अगर आप नई बाइक चलाना सीख रहे हैं या खरीदने की सोच रहे हैं, तो गियर सिस्टम को समझना बहुत जरूरी है. सही गियर का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी राइडिंग को स्मूद बनाता है, बल्कि आपकी सुरक्षा भी बढ़ाता है.