छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 25 अक्टूबर को परीक्षा, अंग्रेजी-संस्कृत के सबसे ज्यादा पद - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 25 अक्टूबर को परीक्षा, अंग्रेजी-संस्कृत के सबसे ज्यादा पद

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में तेजी आई है। सहायक शिक्षक के बाद अब शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में ई संवर्ग और टी संवर्ग में 1654 रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

दरअसल, राज्य में शिक्षक दो विभागों स्कूल शिक्षा और ट्राइबल डिपार्टमेंट के अधीन हैं। ई संवर्ग यानी स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक और टी संवर्ग यानी ट्राइबल डिपार्टमेंट के शिक्षक। शिक्षक भर्ती की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी।

दोनों विषयों के शिक्षक नियुक्ति होंगे शिक्षक भर्ती के लिए जारी विज्ञापन से साफ है कि आधे से ज्यादा पद अंग्रेजी और संस्कृत शिक्षक के लिए हैं। बता दें कि अंग्रेजी के 504 रिक्त पद हैं जबकि संस्कृत शिक्षक के 300 पद हैं। इस तरह से 804 पदों पर इन दोनों विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

3946 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ कुछ दिनों पहले ही स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षकों के पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें सहायक शिक्षकों के 2292 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें शिक्षा विभाग (ई-संवर्ग) के 795 पद और ट्राइबल विभाग (टी-संवर्ग) के 1497 पद शामिल हैं।

इन विषयों में इतने पद:

अंग्रेजी- 504
संस्कृत 300
हिंदी 250
गणित 250
सामाजिक विज्ञान 250
कृषि 100