कोरबा, 30 जुलाई (वेदांत समाचार)। कोरबा (तुलसी मार्ग/गांजा गली) निवासी एवं गुजराती समाज के वरिष्ठ सदस्य विनोद “राजू भाई” मकवाना की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रिकाबेन मकवाना (58 वर्ष) का आज गुरुवार, 30 जुलाई को स्वर्गवास हो गया। वे अपने पीछे स्वाति नीरवि हिंगू (पुत्री), आकाश मकवाना (पुत्र),उमेश मकवाना (भतीजा) सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।
उनके निधन की खबर से परिजनों, गुजराती समाज सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निज निवास (गांजा गली, कोरबा) से निकलकर मोतीसागर पारा मुक्तिधाम जाएगी व अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य उमेश मकवाना की चाची थीं।

