Commonwealth Games 2026, Medal Tally: मेडल बढ़ रहे हैं पर पदक तालिका में भारत की रैंकिंग नहीं, क्या है वजह? - vedantsamachar.in

Commonwealth Games 2026, Medal Tally: मेडल बढ़ रहे हैं पर पदक तालिका में भारत की रैंकिंग नहीं, क्या है वजह?

नई दिल्ली ,29जुलाई: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन 2 और मेडल अपने नाम किए. ग्लासगो के खेल परिषर में 2 बार भारत की चांदी हुई. भारत ने एक सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग में जीता तो दूसरा सिल्वर एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद आया. इन दोनों सिल्वर मेडल को जीतने के बाद भारत के पदक की संख्या तो 10 से 12 हो गई, मगर पदक तालिका में पोजिशन के मामले में उलटे उसे नुकसान ही हुआ. भारत की पोजिशन में मेडल की तरफ बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली.

भारत के मेडल बढ़ रहे हैं पर पदक तालिका में स्थान नहीं
छठे दिन के खेल के बाद भारत के मेडल की कुल संख्या 12 रही, जिसमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल रहे. लेकिन, 12 मेडल होने के बाद भी भारत, छठे दिन के खेल के बाद पदक तालिका में एक स्थान नीचे आ गिरा. 5वें दिन सिर्फ 10 मेडल के साथ उसकी पोजिशन जो नंबर 8 की थी, वो छठे दिन 12 मेडल के साथ नंबर 9 की हो गई.

मेडल टैली में रैंकिंग ना बढ़ने की वजह
पदक तालिका में भारत के पोजिशन में बढ़ोत्तरी नहीं होने की सबसे बड़ी वजह है उसका ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने से चूकना. यही वजह है कि उसकी पोजिशन मेडल की संख्या बढ़ने के बजाए भी ऊपर नहीं चढ़ रही, क्योंकि उसकी झोली में सिल्वर और ब्रॉन्ज की संख्या गोल्ड से ज्यादा है.

पदक तालिका का ‘सुनहरा’ फर्क समझिए
5वें दिन के खेल तक न्यूजीलैंड पदक तालिका में 10वें नंबर पर था और भारत 8वें स्थान पर. मगर छठे दिन के खेल के बाद हालात बदले थे. न्यूजीलैंड ने छठे दिन 2 गोल्ड मेडल और जीते, जिसका फायदा उसे पदक तालिका में अपनी पोजिशन पर मिला. वो 2 स्थान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गया, जहां पहले भारत था. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके गोल्ड मेडल भारत से ज्यादा थे.

इसी तरह मेडल टैली में नाइजीरिया और भारत, दोनों के अब तक 12-12 मेडल हैं. लेकिन उन्हीं 12 मेडल के साथ नाइजीरिया 5वें नंबर पर है और भारत 9वें स्थान पर. ये फर्क भी सोने के तमगे के चलते हैं. नाइजीरिया ने भारत से 4 गोल्ड ज्यादा जीते हैं.

CWG 2026 DAY 6 के बाद मेडल टैली की टॉप 10 टीम


देश
गोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1ऑस्ट्रेलिया35182780
2कनाडा13101235
3इंग्लैंड10181543
4स्कॉटलैंड74415
5नाइजीरिया64212
6मलेशिया52310
7साउथ अफ्रीका47516
8न्यूजीलैंड37313
9भारत27312
10जमैका2002