SAD NEWS : पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज पोड़ीबहार मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार - vedantsamachar.in

SAD NEWS : पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज पोड़ीबहार मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

कोरबा, 29 जुलाई (वेदांत समाचार)। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार धीरज दुबे के पिता श्री सत्यनारायण दुबे का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 61 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र धीरज दुबे, नीरज दुबे, पुत्री तथा नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिश्तेदारों और परिचितों का उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे की अंतिम यात्रा बुधवार को सिंचाई कॉलोनी, रामपुर स्थित निवास से अंतिम दर्शन के उपरांत शाम 3:30 बजे निकलेगी। इसके बाद पोड़ीबहार मुक्तिधाम में शाम 4 बजे पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ॐ शांति।