ITR Filing में हो गई मिस्टेक? आयकर विभाग देता है गलती सुधारने का दूसरा मौका, ये है तरीका - vedantsamachar.in

ITR Filing में हो गई मिस्टेक? आयकर विभाग देता है गलती सुधारने का दूसरा मौका, ये है तरीका

ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइल करते वक्त कई बार जाने-अनजाने में कुछ लोग गलती कर बैठते हैं, इसमें गलत आय दर्ज करना या गलत बैंक डिटेल्स जैसी चूक होना आम बात है. ये गलती किसी से भी हो सकती है, इसलिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से Section 139(5) के तहत रिवाइज्ड रिटर्न के जरिए इन गलतियों को सुधारने (ठीक) करने का दूसरा मौका देता है.

सेक्शन 139(5) के तहत दूसरा मौका
यह सेक्शन आपको रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की सुविधा देता है, अगर आपको अपना ओरिजिनल ITR जमा करने के बाद कोई गलती या कमी दिखती है तो रिवाइज्ड रिटर्न आपके ओरिजिनल आईटीआर को बदल देता है लेकिन यह गलतियों (genuine mistakes) के लिए है, टैक्स चोरी के लिए नहीं.

ITR में होने वाली गलतियां
गलत इनकम डिटेल्स
बैंक इंटरेस्ट इनकम छूट जाना
डिडक्शन छूट जाना (80C, 80D आदि)
गलत ITR फ़ॉर्म चुन लेना
TDS का फ़ॉर्म 26AS से मैच न होना
रिफंड के लिए गलत बैंक अकाउंट
डेडलाइन की जानकारी
इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, रिवाइज्ड रिटर्न अभी असेसमेंट ईयर 31 दिसंबर तक देना होता है, जिसे बजट 2026 के तहत 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. क्या वह भी छूट गया? आप अभी भी 48 महीनों के अंदर अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) फाइल कर सकते हैं एक्स्ट्रा टैक्स और इंटरेस्ट के साथ.

Revised Return को ऐसे करें फाइल
ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें
असेसमेंट ईयर चुनें
सेक्शन 139(5) के तहत रिवाइज्ड रिटर्न चुनें
अपना ओरिजिनल ITR एक्नॉलेजमेंट नंबर डालें
गलतियां ठीक करें
सबमिट करें और ई-वेरिफाई करें
रिवाइज़्ड रिटर्न बनाम रेक्टिफिकेशन: दोनों नहीं हैं एक जैसे
रिवाइज़्ड रिटर्न (सेक्शन 139(5)) को आप गलतियों को ठीक करने के लिए फाइल करते हैं. वहीं, दूसरी ओर रेक्टिफिकेशन (सेक्शन 154) टैक्स डिपार्टमेंट की गलतियों को ठीक करता है, आमतौर पर एक इंटिमेशन नोटिस के बाद, ऐसे में दोनों में कन्फ्यूज न हों.

क्या होगा अगर आप गलती को इग्नोर कर दिया?
देर से रिफंड, अनपेड टैक्स पर इंटरेस्ट, नोटिस, पेनल्टी, और यहां तक कि स्क्रूटनी हो सकती है. आप ITR को जितनी बार चाहें उतनी बार रिव्यू कर सकते हैं, बस यह डेडलाइन के अंदर हो. हर नया रिवीजन पिछले रिवीजन की जगह लेता है. फिर भी, इसे पहली बार में ही सही करने की कोशिश करें, बार-बार रिवीजन करने से खतरे की घंटी बज सकती है.