रायपुर, 22 जुलाई (वेदांत समाचार)। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। आज इस क्रम में नगर पालिक निगम के जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता की संयुक्त टीम द्वारा लाभांडी चौक स्थित निर्मित अवैध शेड के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता अधिकारी सैय्यद जोएब एवं उप अभियंता रवि प्रभात साहू की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 के अमले द्वारा की गई।स्थल निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति निर्मित अवैध शेड पाए जाने पर जेसीबी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से उसे हटाया गया।रायपुर नगर पालिक निगम ने एक बार पुनः स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक स्वीकृति के किए गए किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी। समस्त नागरिकों से पुनः विनम्र अपील की गयी है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व रायपुर नगर पालिक निगम से आवश्यक अनुमति प्राप्त करें तथा प्रचलित भवन निर्माण नियमों एवं नगर निगम अधिनियम का पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

