बीकन विद्यालय एसईसीएल कोरबा का 42वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पांच जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस का लिया गया जिम्मा - vedantsamachar.in

बीकन विद्यालय एसईसीएल कोरबा का 42वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पांच जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस का लिया गया जिम्मा

कोरबा, 15 जुलाई (वेदांत समाचार)। बीकन विद्यालय, एसईसीएल कोरबा का 42वां स्थापना दिवस मंगलवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य प्रबंध निदेशक, एसईसीएल बिलासपुर की धर्मपत्नी एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहान की प्रेरणा तथा सृष्टि महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अनीता गुप्ता ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए विद्यालय के पांच आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की एक वर्ष की शिक्षण शुल्क वहन करने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय को खेल सामग्री भी भेंट की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सदैव सजग एवं समर्पित रहने का संदेश देते हुए जीवन में अनुशासन और निरंतर परिश्रम का महत्व बताया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एम.बी. गाटलिब ने श्रद्धा महिला मंडल एवं सृष्टि महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को वृक्षों की तरह समाज और मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कल्पना मिश्रा ने किया। वहीं शिक्षिका श्रीमती नीना हिंडारिया ने विद्यालय के 42 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का वाचन किया। अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में महिला समिति की सदस्य श्रीमती अर्चना झा, श्रीमती ममता बेहरा, श्रीमती रश्मिता पाढ़ी, श्रीमती विमला जायसवाल, श्रीमती रिंकी छाबड़ा, श्रीमती रिंकू चौधरी एवं श्रीमती अवंतिका कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में घनश्याम पटेल, देवेंद्र कुमार पांडे, परमिता बारीक, मंजूषा बारीक, एस.के. नाडिग, रश्मि, एम.जे. चौहान, सलोनी बाग, अपराजिता नरोत्तम, निखिल, मीठू चटर्जी, शांतनु, बीना, वेदप्रकाश, मंजू, सुजाता, अनामिका, परवीन बानो, अंजू, संतोषी, लखन एवं सतीश सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।