मुंबई, 10 अप्रैल, 2026: सोनी सब का नया शो यादें, जो लोकप्रिय इटैलियन सीरीज़ डीओसी से रूपांतरित है, दर्शकों के सामने याददाश्त खोने, पहचान और दूसरी शुरुआत की एक भावनात्मक कहानी पेश कर रहा है। शो में डॉ. देव मेहता (इक़बाल खान) की ज़िंदगी दिखाई गई है, जो अपनी कई सालों की यादें खोने के बाद फिर से अपनी दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सफर में उनके आसपास के लोग, जिनमें उनकी पूर्व पत्नी सृष्टि (गुलकी जोशी) भी शामिल हैं, अपने दबे हुए जज़्बातों का सामना करने पर मजबूर होते हैं।
सृष्टि, जो अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटर हैं, बेहद संयमित, व्यावहारिक और भावनात्मक रूप से काफी नियंत्रित हैं। वे अक्सर अपनी भावनाओं को ज़ाहिर करने के बजाए उन्हें भीतर ही दबा लेती हैं। ऐसे किरदार को निभाने के लिए गुलकी को पूरे दिन अपने भावनात्मक ग्राफ़ पर ध्यान देना पड़ता है, जिससे कंटिन्यूटी सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि आंतरिक भी हो जाती है।
पर्दे के पीछे की झलक साझा करते हुए, गुलकी जोशी ने कहा, “मेरे लिए दिन का पहला शॉट बहुत अहम् होता है, क्योंकि वही पूरे दिन की भावनात्मक लय तय करता है। यदि सीन इंटेंस है, तो उसकी ऊर्जा बाकी सीन तक बनी रहती है और यदि हल्का है, तो दिन में सहजता आ जाती है। चूँकि, मेरा किरदार सृष्टि बहुत कुछ भीतर ही समेट कर रखती है, मुझे हर पल यह ध्यान रखना पड़ता है कि वह भावनात्मक रूप से कहाँ खड़ी है। कैमरे के सामने पहला पल मुझे उसके संसार में ले जाता है और वहीं से मैं अपनी परफॉर्मेंस को आगे बढ़ाती हूँ।”
गुलकी की इस सोच-समझ और भावनात्मक तैयारी से सृष्टि का किरदार स्क्रीन पर और भी सशक्त और असली लगता है। उनकी शांत मज़बूती और सच्चाई दर्शकों को सृष्टि की यात्रा से जोड़ देती है।
देखिए यादें हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
