वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे NEET-UG के प्रश्नपत्र, कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में बंद... - vedantsamachar.in

वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे NEET-UG के प्रश्नपत्र, कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में बंद…

जगदलपुर,15 जून (वेदांत समाचर). देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार को वायु सेना के विशेष विमान से प्रश्नपत्रों को पहुंचाया गया. प्रश्नपत्रों को सीलबंद पेटियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान से उतारा गया. जानकारी के मुताबिक, प्रश्नपत्रों की बंद पेटी को विमान से उतारने के बाद कड़ी सुरक्षा में सीधे सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम तक रवाना किया गया.

हर चरण में गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे. पिछले वर्षों में दो बार सामने आए पेपर लीक मामलों के बाद इस बार प्रशासन अतिरिक्त सतर्क नजर आ रहा है. एनटीए ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. 21 जून को सुबह परीक्षा आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी neet.nta.nic. in पर अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिफंड के लिए अपने बैंक खाते के विवरण को भी सत्यापित कर लें.