1 जुलाई से महंगी होंगी Tata की कारें, ICE से EV तक सभी मॉडल्स पर पड़ेगा असर - vedantsamachar.in

1 जुलाई से महंगी होंगी Tata की कारें, ICE से EV तक सभी मॉडल्स पर पड़ेगा असर

अगर आप टाटा मोटर्स की नई कार या एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी है. क्योंकि टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वो जुलाई 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. इसका असर कंपनी की पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक सभी तरह की गाड़ियों पर देखने को मिलेगा.

कितनी बढ़ेगी कीमत?
कंपनी ने बताया है कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में करीब 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि अभी ये साफ नहीं किया गया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी. इसका मतलब है कि हर कार पर अलग-अलग असर पड़ेगा. इसलिए अगर कोई ग्राहक अभी कार खरीदने का प्लान बना रहा है, तो जून का महीने उसके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

कीमत क्यों बढ़ रही है?
टाटा मोटर्स के मुताबिक, कार बनाने की लागत लगातार बढ़ रही है. इसमें कई चीजें शामिल हैं जैसे-

कच्चे माल की कीमत बढ़ना
कार के पार्ट्स महंगे होना
फैक्ट्री और प्रोडक्शन खर्च बढ़ना
दुनिया भर में सप्लाई की समस्याएं
इन सब वजहों से कंपनियों पर खर्च का दबाव बढ़ गया है. इसी कारण कुछ हिस्सा ग्राहकों तक बढ़ी हुई कीमत के रूप में पहुंचाया जा रहा है.

किन कारों पर असर पड़ेगा?
टाटा मोटर्स की लाइनअप में कई लोकप्रिय कारें शामिल हैं. कीमत बढ़ने का असर इन मॉडल्स पर पड़ सकता है-

Tata Tiago
Tata Tigor
Tata Altroz
Tata Punch
Tata Nexon
Tata Curvv
Tata Harrier
Tata Safari
इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें भी इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगी.
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अगर आप पहले से टाटा की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो से सही समय हो सकता है. क्योंकि 1 जुलाई से पहले खरीदने पर आप बढ़ी हुई कीमत से बच सकते हैं. खासकर जिन लोगों का प्लान Nexon, Punch, Harrier या Safari जैसी SUV लेने का है, उनके लिए यह समय और भी महत्वपूर्ण है.