रायपुर, 08 जून (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 स्थित भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के दौरान हुआ। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, भांठागांव फ्लाईओवर पर एक कार चालक रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

