0 आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के वार्ड प्रभारियों व जोनल नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उनके दायित्वों पर दिया मार्गदर्शन, कार्यो की विस्तार से समीक्षा
0 सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयुक्त ने निगम के कार्यो में कसावट लाने हेतु नियुक्त किये हैं सभी 67 वार्डो में वार्ड प्रभारी
कोरबा 03 जून 2026 – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के सभी 67 वार्डो में नियुक्त किये गये वार्ड प्रभारियों को निर्देश देते हुये आज कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा के समस्त कार्यो व व्यवस्थाओं, वार्डो की समस्याओं व जरूरतों आदि से जुडे़ सभी कार्यो में कसावट लाने हेतु आप सबको वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है, अतः सौपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक व पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करें, प्रतिदिन वार्डो का भ्रमण करे, वार्डो में चल रहे कार्येा, व्यवस्थाओं व वहाॅं की समस्याओं का निरीक्षण करें तथा निरीक्षण प्रतिवेदन अपने जोन कमिश्नर व अपर आयुक्त के माध्यम से मुझे प्रेषित करें। उन्होने कडे़ शब्दों में कहा कि इसे अत्यंत गंभीरता से लें, इस दिशा में लापरवाही व उदासीनता परिलक्षित होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
यहाॅं उल्लेखनीय है कि सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत दिनों ली गई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये निर्देशों के तहत नगर पालिक निगम केारबा के सभी वार्डो में वार्ड प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के द्वारा की गई है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में समस्त वार्ड प्रभारियों व जोनल के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होने वार्ड प्रभारियांे का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि प्रत्येक वार्ड प्रभारी प्रतिदिन अपने वार्ड में निरीक्षण करेंगे तथा वहाॅं की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, सड़क, नाली, उद्यान, अतिक्रमण, सी.एण्ड डी.वेस्ट, अवैध कब्जे सहित वार्ड की अन्य व्यवस्थाओं व समस्याओं के निरीक्षण के साथ-साथ वार्ड में चल रहे विकास व निर्माण कार्य आदि का भी जायजा लेंगे, इसके साथ ही वार्ड के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित किये जा रहे आवासगृहों की जानकारी प्राप्त करेंगे, यदि हितग्राही द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किये गये हैं, तो उनकी क्या समस्या हंै, आदि की जानकारी लेंगे। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पात्र वेंडर्स को मिल रहा है या नहीं, इसे भी रिपोर्ट में शामिल करेंगे, साथ-साथ वार्डो में स्थित निगम की सम्पत्तियों, भवनों, सामुदायिक भवनों, आदि का भी निरीक्षण करेंगे, वार्ड मंे राजस्व वसूली की वर्तमान स्थिति एवं राजस्व वसूली बढ़ाने संबंधी अपने सुझावों को रिपोर्ट में शामिल करते हुये अपना प्रतिवेदन जोन कमिश्नर को भेंजेंगे, जोन कमिश्नर उक्त रिपोर्ट को अपर आयुक्त को भेंजेगे तथा अपर आयुक्त रिपोर्ट एक्जाई कर मेरे समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होने कहा कि यह व्यवस्था अनवरत रूप से जारी रहेंगी तथा प्रत्येक वार्ड प्रभारी इसे पूरी गंभीरता के साथ संपादित करायेंगे, इस दिशा में की गई लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।
सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा
बैठक के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम केारबा के सभी 07 जोन में विगत माह आयोजित किये गये सुशासन तिहार शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों पर की गई निराकरण की कार्यवाही एवं उसकी कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार शिविर के दौरान ऐसी शिकायतें या समस्याएं जिनका त्वरित निराकरण संभव था, उनका निराकरण किया गया है, किन्तु मांग संबंधी आवेदन जिनमें प्रक्रियागत समय लगता है, उन आवेदनों पर प्रक्रियागत कार्यवाही सुनिश्चित करायें तथा यह देखें कि प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
टी.एल. प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में
बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने कलेक्टर टी.एल., मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीएमओ पी.जी., निगम टी.एल. में प्राप्त आवेदनों तथा विभिन्न जनशिकायतों व जन समस्याओं से संबंधित पत्रों पर की गई निराकरण की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि समयसीमा के प्रकरणों, आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण समयसीमा के अंदर अनिवार्य रूप से किया जाए, इसी प्रकार जनशिकायतों व समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर भी त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
अतिवृष्टि जलभराव की समस्या से निपटने तैयारियाॅं दुरूस्त रखें
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बरसात का आगमन शीघ्र होने की संभावना है, बरसात के दौरान अतिवृष्टि की स्थिति में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाॅं सुनिश्चित रखें, जलभराव की स्थिति में पानी की निकासी हेतु उच्च क्षमता के मोटर पम्प आदि की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनायें।
वर्षा पूर्व बडे़ नाले व नालियों की सतह से सफाई
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निगम द्वारा क्षेत्र के समस्त बडे़ नालों व नालियों की सफाई एक अभियान के रूप में की जा रही है, इस कार्य को त्वरित रूप से अंतिम रूप दें तथा बडे़ नालों की एक बार सफाई होने के पश्चात नालों पर नजर रखें, यदि कहीं पर कचरे का जमाव दिखता है तो उसकी तत्काल सफाई करवायें। उन्होने कहा कि नालियों की भी सतह से सफाई करायें, नालियों के ऊपर तथा जलप्रवाह में अवरोध उपस्थित करने वाले अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटायें ताकि नाले व नालियों में बरसाती जल का प्रवाह सुगम रूप से सुनिश्चित कराया जा सके।
राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लायें
बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के सम्पत्तिकर, जलकर, भवन दुकान किराया आदि सहित अन्य मदों से की जाने वाली राजस्व वसूली की कार्यप्रगति की जोनवार समीक्षा की। उन्होने राजस्व अधिकारियों व जोन कमिश्नरों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लायें, समय पर करदाताओं व बकायादारों को डिमांड भेंजे, वारंट जारी करें तथा वसूली कार्य में तेजी लाते हुये प्रदत्त लक्ष्य को प्राप्त करें।
बैठक के दौरान निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ व भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, तपन तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, सोमनाथ डेहरे, विपिन मिश्रा, आनंद राठौर, मोतीलाल बरेठ, एस.सी.सोनी, आकाश अग्रवाल, रमेश सूर्यवंशी, प्रमोद जगत, अश्वनी दास, आशा डहरिया, सुमित गुप्ता अजय अग्रवाल, विनोद गोंड़, अभय मिंज, डी.पी.साहू, सचीन्द्र थवाईत, शैलेन्द्र नामदेव, पुखराज यादव, अरूण मिश्रा, मनीष यादव, मनीष दुबे, छबिलाल उरांव, हरीश जांगडे़, अजय शुक्ला, माहेश्वर सिंह, गिरवर विश्वकर्मा आदि के साथ अन्य अधिकरी कर्मचारी उपस्थित थे।
,

