दिल्ली, 03 जून 2026 – एआई+ स्मार्टफोन ने आज एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने मई 2026 के दौरान 3 लाख से अधिक स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री की है और ₹350 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि Ai+ की उस दृष्टि को दर्शाती है जिसके तहत कंपनी भारत से एक नई पीढ़ी का टेक्नोलॉजी ब्रांड विकसित कर रही है, जो नवाचार, सुलभता और उपभोक्ता-केंद्रित सोच को साथ लेकर नई पीढ़ी के उपयोगकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन अनुभव को पुनर्परिभाषित कर रहा है।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश के एक वर्ष से भी कम समय में एआई+ स्मार्टफोन देश के सबसे तेजी से उभरते स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक बनकर सामने आया है। इसकी सफलता के पीछे कंपनी का एक सरल लेकिन प्रभावशाली विश्वास है— टेक्नोलॉजी कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए।
यह उपलब्धि अप्रैल 2026 में लॉन्च की गई एआई+ स्मार्टफोन नोवा 2, नोवा 2 अल्ट्रा और नोवा फ्लिप की सफलता के बाद हासिल हुई है। इन उत्पादों ने कंपनी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह साबित किया है कि भारतीय उपभोक्ताओं के बीच ऐसे तकनीकी उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है जो नवाचार, आकर्षक डिज़ाइन और बेहतर मूल्य का संतुलन प्रदान करते हैं।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, एआई+ स्मार्टफोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजी के संस्थापक, माधव शेठ ने कहा, “एक ही महीने में 3 लाख यूनिट्स की बिक्री और ₹350 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल करना केवल एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य केवल स्मार्टफोन बेचना नहीं रहा है। हमारा उद्देश्य लाखों लोगों के लिए प्रौद्योगिकी को अधिक सुलभ, अधिक पारदर्शी और अधिक भरोसेमंद बनाकर डिजिटल विभाजन को कम करने में योगदान देना है। और हमारी यह यात्रा अभी केवल शुरुआत है।”
लॉन्च के एक वर्ष से भी कम समय में एआई+ स्मार्टफोन भारत के सबसे चर्चित टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक बन चुका है। अपने बढ़ते डिवाइस पोर्टफोलियो और कई प्रभावशाली उपभोक्ता पहल एवं साझेदारियों के जरिए, ब्रांड ने लगातार अपनी पहचान मजबूत की है। इसका उद्देश्य भारत से एक मजबूत और व्यापक टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम तैयार करना है।
एआई+ स्मार्टफोन नोवा 2 सीरीज भारत भर में विशेष रूप से फ्लिपकार्ट तथा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

