आपके भी फोन में Reliance Jio और Airtel कंपनी की प्रीपेड सिम है तो अगली बार रिचार्ज करने से पहले इस बात को जान लीजिए कि कौन सी कंपनी 30 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. जियो का सबसे सस्ता 30 दिन वाला प्लान 355 रुपए का है, इस प्लान के साथ डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और एडिशनल बेनिफिट्स सबकुछ मिलते हैं. वहीं, दूसरी ओर एयरटेल कंपनी का सबसे सस्ता 30 दिन वाला प्लान भी 355 रुपए का आता है, इस प्लान के साथ क्या-क्या मिलेगा? चलिए जानते हैं.
Jio 355 Plan Details
355 रुपए खर्च करने पर रिलायंस जियो की तरफ से आप लोगों को कुल 25 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का फायदा मिलता है. केवल इतना ही नहीं, कंपनी इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देती है जैसे कि आपको तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल, फ्री में जियो क्लाउड स्टोरेज, 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो प्लान, 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana बेनिफिट सबकुछ मिलेगा. ये प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.
Airtel 355 Plan के फायदे
इस एयरटेल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी आप लोगों को भी कुल 25 जीबी हाई स्पीड डेटा देगी, साथ ही 300 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है. 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान के साथ कंपनी 5 रुपए का टॉकटाइम भी ऑफर कर रही है. ये प्लान भी कुछ अतिरिक्त फायदे देता है जैसे कि आप लोगों को 4000 रुपए की कीमत वाला Adobe Express Premium (12 महीने की वैलिडिटी), रियल टाइम स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट, 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून का फायदा भी इस प्लान के साथ मिलेगा.
अंतर: दोनों प्लान्स में अंतर की बात करें तो एसएमएस में सबसे बड़ा अंतर है, एक ओर जियो डेली एसएमएस देता है तो वहीं एयरटेल कुल 300 एसएमएस दे रहा है इसके अलावा जियो में टॉकटाइम नहीं मिलता जबकि एयरटेल की ओर से दिया जा रहा है. आपको दोनों ही प्लान्स के एडिशनल बेनिफिट्स में भी अंतर मिलेगा, अब ये आपको चुनना है कि आपके लिए कौन से बेनिफिट्स ज्यादा जरूरी हैं?

