iPhone 18 Pro से जुड़े नए-नए लीक्स सामने आ रहे हैं, अब हाल ही में एक नए लीक से इस बात का पता चला है कि ये फोन अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी के साथ आ सकता है. लीक से इस बात का संकेत मिलता है कि जिन देशों में अभी फिजिकल सिम मिलते हैं वहां ई-सिम वाले मॉडल की तुलना फिजिकल सिम कार्ड वाले मॉडल में छोटी बैटरी मिल सकती है. लीक में कई हार्डवेयर अपग्रेड की ओर भी इशारा किया गया है जैसे कि ये फोन ए20 प्रो चिपसेट से लैस हो सकता है जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा. इसके अलावा इसमें वेरिएल अपर्चर वाला कैमरा सिस्टम मिल सकता है. इन सभी बदलावों के कारण फोन की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ सकती है, ये देखने वाली बात होगी कि कंपनी ये खर्च खुद उठाएगी या फिर फोन की कीमत बढ़ाकर ये भार ग्राहकों पर डालेगी.
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के एक वीबो पोस्ट और फिर बाद में टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने भी इसे सपोर्ट किया है. लीक के मुताबिक, एपल दो बैटरी ऑप्शन्स के लिए टेस्टिंग कर रही है. फिजिकल SIM कार्ड सपोर्ट करने वाला मॉडल 4056mAh बैटरी जबकि eSIM ओनली मॉडल को 4288mAh बैटरी के साथ उतारा जा सकता है.
पहले सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कुछ यूरोपियन मार्केट eSIM ओनली iPhone मॉडल पर स्विच कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो उन देशों में खरीदारों को बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट मिल सकता है. टिपस्टर का यह भी दावा है कि इस प्रो वेरिएंट के प्रोटोटाइप में वेरिएबल अपर्चर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है.
iPhone 18 Pro Max बैटरी को लेकर अब तक आई ये जानकारी
इस हैंडसेट को लेकर भी अब तक कई दावे किए गए हैं जैसे कि इस फोन की बैटरी को लेकर कहा गया था कि इस फोन के ई सिम वाले वेरिएंट को 5100mAh से 5200mAh बैटरी वेरिएंट और फिजिकल सिम वाले वेरिएंट को 5000mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है.

