RCB vs GT Final: एक बंदा ही काफी है!… ये खिलाड़ी नहीं चैंपियन बनाने की चाबी है - vedantsamachar.in

RCB vs GT Final: एक बंदा ही काफी है!… ये खिलाड़ी नहीं चैंपियन बनाने की चाबी है

नई दिल्ली, 31 मई : RCB vs GT, IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल का वक्त करीब है. अपने दूसरे खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस, शाम के साढ़े 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भिड़ने वाली हैं. IPL 2026 का फाइनल खेलेंगी तो दो टीम मगर दुनिया भर की नजर, उस एक बंदे पर होगी, जो खिलाड़ी नहीं चैंपियन बनाने की चाबी है. दुनिया में कहीं भी और व्हाइट बॉल क्रिकेट का कोई भी फाइनल हो, वो जिस टीम में होता है, जीत उसी की होती है. हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और IPL 2026 में RCB से खेल रहे तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड की.

7 फाइनल जीते, 8वें में फतेह की तैयारी
IPL 2026 का फाइनल जॉश हेजलवुड के व्हाइट बॉल करियर का 8वां फाइनल होगा. इससे पहले खेले सभी 7 फाइनल हेजलवुड और उनकी टीम के नाम रहे हैं. फिर चाहे वो फिफ्टी ओवर फॉर्मेट वाले हों या 20 ओवर. बड़ी बात ये है कि उन 7 फाइनल में से 2 फाइनल IPL के ही रहे, जिसमें हेजलवुड ने जीत का स्वाद चखा. यानी, इस बार हेजलवुड अपना तीसरा IPL फाइनल खेलते दिखेंगे और अगर आंकड़े पहले की ही तरह बरकरार रहे तो फिर इस एक खिलाड़ी की किस्मत से RCB का भी लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनना तय है.

2012 से 2025 तक जीते 7 फाइनल
जॉश हेजलवुड के फाइनल फतेह की शुरुआत 2012 से हुई थी. उस साल उन्होंने अपना पहला फाइनल चैंपियंस लीग T20 का जीता था. उसके बाद वो 2015 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिय़ाई टीम का हिस्सा रहे. BBL 2020 का फाइनल उन्होंने जीता. IPL 2021 का फाइनल CSK के साथ जीता. उसी साल T20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जीता. 2023 में 50 ओवर फॉर्मेट का क्रिकेट वर्ल्ड कप एक बार फिर से जीता. आखिरी फाइनल हेजलवुड ने IPL 2025 के फाइनल के तौर पर जीता.

एक बंदा ही काफी है!
अब लगातार दूसरे साल IPL का एक और फाइनल जॉश हेजलवुड के लिए इंतजार कर रहा है. IPL 2026 में अब तक खेले 12 मैचों में जॉश हेजलवुड ने 13 विकेट चटकाए हैं. उम्मीद है फाइनल में वो ना सिर्फ RCB के लकी चार्म बनेंगे बल्कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना बेस्ट भी देने की कोशिश करेंगे.