केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में जुड़ी बहुभाषी चैटबॉट सुविधा - vedantsamachar.in

केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में जुड़ी बहुभाषी चैटबॉट सुविधा

नई दिल्ली । सरकार ने जन शिकायत निवारण के अपने केंद्रीय आनलाइन प्लेटफार्म पर एक ऐसी सुविधा शुरू की जिससे देश के किसी भी स्थान से नागरिक अपनी भाषा में बोल या लिख कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और एआई आधारित यह प्रणाली आप की शिकायत की पहचाना कर संबंधित मंत्रालय या विभाग को तक आप की बात पहुंचा देगी।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग के राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) पर इस नयी कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित इस वायस चैटबॉट सुविधा, ‘ समाधान दीदी-सीपीग्राम्स चैटबॉट’ का शनिवार को यहां उद्घटन करते हुए कहा कि यह सुविधा अभी सांविधिक रूप से स्वीकृत 22 भाषाओं में शुरू की गयी है।

इसे आने वाले एक साल में कुछ और आंचलिक भाषा-भाषियों के लिए भी सहज बनाया जाएगा।