ऑटो सेक्टर में इस समय बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. मारुति सुजुकी ने अपने प्रीमियम रिटेल नेटवर्क नेक्सा के तहत मिलने वाली गाड़ियों पर अप्रैल 2026 में भारी छूट का ऐलान किया है. कंपनी अपने Arena और Nexa दो चैनल्स के जरिए कारें बेचती है, जिनमें Nexa को प्रीमियम सेगमेंट के लिए जाना जाता है.
इस समय Nexa लाइनअप में Maruti Suzuki Ignis, Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Jimny, Maruti Suzuki XL6, Maruti Suzuki Grand Vitara और Maruti Suzuki Invicto जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
Fronx पर डिस्काउंट
Fronx पर इस महीने टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि नेचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट पर यह ऑफर लागू नहीं है. हालांकि दोनों वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए Maruti Suzuki Jimny पर 50,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो इसे और आकर्षक बनाता है.
विटारा भी हुई सस्ती
Maruti Suzuki XL6 पर कुल 45,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. वहीं Maruti Suzuki Grand Vitara पर भी कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. इसके Smart Hybrid वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की छूट और CNG वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश बेनिफिट मिल रहा है. साथ ही, कुछ वेरिएंट्स पर 5 साल की वारंटी, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है. Strong Hybrid वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिल रहा है.
Invicto पर इतना फायदा
सबसे प्रीमियम MPV Maruti Suzuki Invicto पर इस महीने 50,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट, 1 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है. यह कार Toyota की Innova Hycross पर आधारित है, और कम वेटिंग पीरियड के कारण ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है. कुल मिलाकर, अप्रैल 2026 में Nexa गाड़ियों पर मिल रहे ये ऑफर्स ग्राहकों के लिए शानदार मौका हैं, जहां वे अपनी पसंदीदा कार पर बड़ी बचत कर सकते हैं.
