कोरबा, 07 अप्रैल (वेदांत समाचर): कोरबा स्थित एसईसीएल कुसमुंडा खदान में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नीलकंठ साकार जीवी कंपनी के दो डंपर डंप स्लाइड होने के कारण नीचे गिर गए। हालांकि, इस घटना में दोनों ड्राइवर बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही खदान में मौजूद कर्मचारी और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कुसमुंडा खदान में यह पहली घटना नहीं है।
पहले भी कई बार ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। एसईसीएल कुसमुंडा खदान में कई निजी कंपनियां कार्यरत हैं, जिनमें नीलकंठ कंपनी भी मिट्टी की ओवर कटिंग का काम करती है। इन निजी कंपनियों और खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
