कोरबा नगर के विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लखन लाल देवांगन 30 मई को करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन - vedantsamachar.in

कोरबा नगर के विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लखन लाल देवांगन 30 मई को करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर, 29 मई 2026 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन शनिवार 30 मई को कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वे नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।


मंत्री श्री देवांगन दोपहर में कोरबा पहुंचकर सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड क्रमांक 61 में विभिन्न नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसके बाद वे दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 52, 53, 54 एवं 58 में सीसी रोड, सांस्कृतिक मंच, शेड निर्माण, स्कूल परिसर विस्तार तथा वेंडिंग जोन निर्माण जैसे विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।


इन विकास कार्यों के माध्यम से राज्य सरकार की मंशा शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। मंत्री श्री देवांगन शाम को बिलासपुर में जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


राज्य सरकार द्वारा लगातार जनहित और अधोसंरचना विकास पर केंद्रित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति दी जा रही है।