श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के गठन पर कलेक्टर का आभार व्यक्त करने पहुंचे क्षेत्रवासी - vedantsamachar.in

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के गठन पर कलेक्टर का आभार व्यक्त करने पहुंचे क्षेत्रवासी

  • लंबे समय से की जा रही थी ट्रस्ट गठन की मांग, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टोरेट

जांजगीर-चांपा, 13 जुलाई (वेदांत समाचार)। श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर, खरौद के ट्रस्ट के गठन पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ट्रस्ट गठन की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खरौद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर केवल खरौद ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट गठन को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।