“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार - vedantsamachar.in

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार

रायगढ़, 27 मई (वेदांत समाचार)। Raigarh Police ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 20 मई से 25 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 76 स्थायी वारंटी और 154 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

अभियान Shashi Mohan Singh के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी और स्थायी वारंट जारी किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान थाना घरघोड़ा ने सबसे अधिक 17 स्थायी वारंट तामील कर पहला स्थान हासिल किया। थाना चक्रधरनगर ने 9 और थाना लैलूंगा ने 7 स्थायी वारंट तामील किए। वहीं गिरफ्तारी वारंट तामिली में थाना धरमजयगढ़ ने 28 मामलों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। थाना चक्रधरनगर ने 27 और थाना छाल ने 22 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

अभियान में कई बड़े फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। थाना घरघोड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। इसके अलावा निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान को भी गिरफ्तार किया गया।

थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार 6 आरोपियों को पकड़ा, जबकि थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना लैलूंगा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

एसएसपी Shashi Mohan Singh ने कहा कि रायगढ़ जिले में अब फरार अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वारंटियों, निगरानी बदमाशों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।