15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और केरोसिन, रसोई गैस के दाम में 400 रुपए से ज्यादा की हो सकती है वृद्धि, जानिए फिलहाल क्या है रेट – vedantsamachar.in

15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और केरोसिन, रसोई गैस के दाम में 400 रुपए से ज्यादा की हो सकती है वृद्धि, जानिए फिलहाल क्या है रेट

काठमांडू, 07 अप्रैल :अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से सबसे ज्यादा मुस्लिम देश ही प्रभावित हो रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, दु​बई सहित कई देशों में युद्ध के चलते महंगाई ताबड़तोड़ बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि यहां दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही है। वहीं, बात करें ईरान से आने वाले कच्चे तेल की कीमतों की तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है, जिसका असर पर खुदरा बाजार में दिखने लगा है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि नेपाल में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि हुई है।

15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और केरोसिन
मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के दाम में 15 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है। बताया जा रहा है कि सरकार ने एक महीने के भीतर तीसरी बाद ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। कीमत बढ़ाने के बाद अब यहां पेट्रोल की 202 रुपए, डीज़ल की कीमत 182 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ईंधन के दाम में बढ़ोतरी को लेकर पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण घरेलू बाजार में भी रेट बढ़ रहे हैं।