वृक्षारोपण कार्य लगातार जारी, शुभदा काम्पलेक्स से रवि स्वीट्स तक किया गया पौधारोपण - vedantsamachar.in

वृक्षारोपण कार्य लगातार जारी, शुभदा काम्पलेक्स से रवि स्वीट्स तक किया गया पौधारोपण

0 आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ ही स्थानीय व्यापारियों व आमनागरिकों ने किया पौधों का रोपण

कोरबा 05 अगस्त 2026 -जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को लगातार गति दी जा रही है, आज ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत शुभदा काम्पलेक्स से रवि स्वीट्स तक वृक्षारोपण किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ मिलकर स्थानीय व्यापारियों तथा नागरिकों ने पौधों का रोपण किया तथा पौधों के संरक्षण, संवर्धन के संकल्प को दोहराया।

यहाॅं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से सघन वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत विगत 18 जुलाई को एक वृहद कार्यक्रम ’’ रन फार ग्रीन ’’ मैराथान का आयोजन कर इस महाअभियान की शुरूआत कराई गई थी।

वृक्षारोपण का यह अभियान 18 जुलाई से आगामी 60 दिनों तक अनावरत रूप से संचालित होगा। इसी कड़ी में आज शुभदा काम्पलेक्स से रवि स्वीट्स तक वृक्षारोपण किया गया, जिसमें आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ ही उपायुक्त नीरज कौशिक, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, भगवान दास पटेल, नंदकिशोर अग्रवाल तथ शुभदा काम्पलेक्स के व्यापारीबंधुओं व नागरिकों ने पौधों का रोपण किया।