हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में भिलाई से एक और आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश…

दुर्ग-भिलाई,06 अप्रैल (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में हाइड्रोपोनिक गांजा की बिक्री के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से हाई क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपी आयुष विश्वकर्मा को चिन्हित कर एमआईजी क्षेत्र, हुड़को भिलाई से गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से हाइड्रोपोनिक तरीके से उगाया गया 1.4 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।

आरोपी आयुष विश्वकर्मा (29), एमआईजी 01/982 हुड़को भिलाई का निवासी है। एक दिन पहले हाईड्रोपोनिक गांजा के पुलिस ने बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम, रुआबांधा भिलाई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विक्रम साहू और यश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पास से गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा और नशा करने का अन्य सामान बरामद हुआ था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हाइड्रोपोनिक गांजा कहां से लाया जा रहा था और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।