Janjgir Champa Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में बड़ी वारदात, सोते समय एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत – vedantsamachar.in

Janjgir Champa Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में बड़ी वारदात, सोते समय एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

जांजगीर-चांपा ,13 मई (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां सोते समय एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में गमगीन माहौल है।


जांजगीर-चांपा जिले में बड़ी घटना से पूरा इलाका सन्न है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सोते समय सभी की हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस को चारों लाशें खून से लथपथ मिली हैं। रात में सोते समय धारदार हथियार से चारों की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। ये सभी निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। पूरी घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।