Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: संजू सैमसन के पास बड़ा मौका, पर्पल कैप में बड़ा फेरबदल – vedantsamachar.in

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: संजू सैमसन के पास बड़ा मौका, पर्पल कैप में बड़ा फेरबदल

नई दिल्ली, 10 मई : ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस आईपीएल 2026 में रोमांचक हो चुकी है. इसके रोमांचक होने की वजह है खिलाड़ियों के बीच चल रहा रोचक मुकाबला. उसी रोचक मुकाबले के बीच ऑरेंज कैप की रेस में दौड़ रहे संजू सैमसन के पास एक बड़ा मौका होगा. दूसरी ओर पर्पल कैप की बात करें तो वहां पर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले मुकाबले के बाद बड़ा फेरबदल देखने को मिला है.

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 कौन?
IPL 2026 की ऑरेंज कैप फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास है. उनके 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन हैं. इस रेस में दूसरे नंबर पर भी SRH के ही बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ही हैं, जिन्होंने 11 पारियों में 475 रन हैं. राजस्थान के खिलाफ खेली 84 रन की पारी का फायदा शुभमन गिल को भी हुआ है, जो 10 पारियों में 462 रन के साथ ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर आ गए हैं. उनके ठीक आगे तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 11 पारियों में 468 रन बनाए हैं तो वहीं गिल के बाद 5वें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 11 पारियों में 440 रन ठोके हैं.

संजू सैमसन के पास बड़ा मौका
अब सवाल है कि इस रेस में संजू सैमसन कमाल कैसे कर सकते हैं, जबकि वो ऑरेंज कैंप की रेस में टॉप 5 में भी नहीं हैं? IPL 2026 में 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में संजू सैमसन कमाल कर सकते हैं. चूंकि ये मुकाबला चेन्नई में खेला जाना है तो वो सैमसन के लिए और भी एडवांटेज हैं. सैमसन इस मैच में बड़ी पारी खेलते हैं तो वो कमाल कर सकते हैं.

संजू सैमसन के फिलहाल 10 मैचों की 10 पारियों में 402 रन हैं और वो ऑरेंज कैप की रेस में 8वें नंबर पर है. मगर लखनऊ सुपर जाय़ंट्स के खिलाफ अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए वो ना सिर्फ एक और बड़ी पारी खेल सकते हैं बल्कि ऑरेंज कैप की टोपी भी अपने नाम कर सकते हैं. ऑरैज कैप और संजू सैमसन के बीच एक शतक का भी नहीं बल्कि सिर्फ 92 रनों का फासला है. साफ है कि LSG के खिलाफ मुकाबला संजू सैमसन के लिए बड़ा मौका है.

IPL 2026 की पर्पल कैप में कौन बना नंबर 1?
पर्पल कैप की बात करें तो 9 मई को गुजरात और राजस्थान के बीच खेल मुकाबले के बाद वहां बड़ा फेरबदल हुआ है. भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ते हुए कैगिसो रबाडा नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. हालांकि, दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद भुवी औक कंबोज के पास भी 10 मई को मौका होगा पर्पल कैप पर कब्जा जमाने का.