विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और इसी के साथ आज से राज्य की कमान उनके हाथों में आ गई है. नौ मंत्री भी ले रहे हैं शपथ विजय के साथ जो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें थिरू एन. आनंद, सीटीआर निर्मल कुमार, अरुण राज और आधव अर्जुना शामिल हैं. इनके अलावा कीर्तना, राजमोहन, वेंकटरामनन और सेनगोट्टैयान भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे.
फिल्म जगत से राजनीतिक गलियारों में एंट्री लेने वाले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने पहली बार में ही कमाल कर दिया. उनकी पार्टी तमिलिगा वेट्री कझगम (TVK) ने AIDMK-DMK का खेल बिगाड़ दिया. बता दें कि विजय संपत्ति के मामले में भी काफी आगे हैं और चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, TVK Vijay Networth 600 करोड़ रुपये से ज्यादा है. थलपति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ सिनेमा का सुपरस्टार रहे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है. 2024 में एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने 2026 में चुनावी मैदान में ताल ठोकी और उनकी पार्टी टीवीके की परफॉर्मेंस ने ये साफ कर दिया है कि विजय (पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर) सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी हिट हैं.
Thalapathy Vijay सबसे ज्यादा आयकर रिटर्न देने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. उनकी कमाई भी जोरदार है. चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे को देखें, तो उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 648 करोड़ रुपये की है, जबकि उनके ऊपर कर्ज की बात करें, तो ये 7 करोड़ रुपये के आसपास है. थलपति विजय की गिनती साउथ सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर्स में की जाती है. इसका अंदाजा उनके बैंक खातों में जमा रकम को देखकर भी आसानी से लगाया जा सकता है.
चुनावी एफिडेबिट में उन्होंने इसका खुलासा किया था और बताया था कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उनके पास करीब 2 लाख रुपये की नकदी थी, जबकिउनके बैंक खातों में 230 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा थी. यही नहीं उनके नाम पर 4 फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD हैं और ये 100 करोड़ रुपये की हैं. इनमें Indian Overseas FD 25 करोड़ रुपये, SBI FD 15 करोड़ रुपये, Axis Bank FD 40 करोड़ रुपये और HDFC Bank FD 20 करोड़ रुपये की है.
तमिनलाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने शेयर मार्केट में भी निवेश किया है और उनके पोर्टफोलियो में लाखों रुपये के शेयर शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा स्टॉक Jaya Naga Property के हैं, जिनमें कुल निवेश 19 लाख रुपये के आसपास का है. इसके अलावा विजय के पास Indian Overseas Share, Sun Paper Mill Share भी हैं. चुनावी हलफनामे को देखें, तो भारी-भरकम संपत्ति के मालिक विजय के नाम पर कोई पोस्ट सेविंग या फिर एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) नहीं है.
विजय का कार कलेक्शन (Vijay Car Collection) देखें, तो वो भी उनकी संपत्ति के हिसाब से लग्जरी कारों से भरा पड़ा है. इनमें BMW (करीब 80 लाख रुपये), Toyota Lexus (करीब 3 करोड़ रुपये), Toyota Velfire (करीब 1 करोड़ रुपये), BMW-17 (करीब 2 करोड़ रुपये), Car Maruti Swift (करीब 5 लाख रुपये) समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं. विजय और उनकी पत्नी के पास करोड़ों की कीमत का सोना, चांदी (Gold-Silver) और डायमंड ज्वेलरी भी है.
सिर्फ सोने की बात करें, तो चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, विजय और उनकी पत्नी संगीता के पास कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपये के आभूषण हैं. इनमें विजय के पास 15 लाख रुपये की चांदी और 1 करोड़ रुपये की गोल्ड ज्वेलरी है. जबकि उनकी पत्नी के पास 2 किलो चांदी, 3132 ग्राम सोना और 134.91 कैरेट डायमंड समेत कुल 5.4 करोड़ रुपये के जेवर हैं. इसमें 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का तो सिर्फ Gold है.
न सिर्फ चल संपत्ति, बल्कि अचल संपत्ति के मामले में भी विजय का कोई मुकाबला नहीं है. Tamil Nadu New CM Vijay के नाम पर जहां करीब 20 लाख रुपये कीमत की खेती योग्य जमीन यानी एग्रीकल्चर लैंड दर्ज हैं, तो वहीं 22 करोड़ रुपये कीमत के तीन प्लॉट भी उनके नाम पर हैं. कमर्शियल प्रॉपर्टीज की बात करें, तो ऐसी चार प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कीमत एफिडेबिट में 82 करोड़ रुपये बताई गई है. सबसे खास बात ये है कि विजय और उनकी पत्नी के नाम पर 10 घर-फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 115 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

