OnePlus Nord CE 6 Lite को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है, ये कंपनी का किफायती स्मार्टफोन है. 25 हजार रुपए तक के बजट में फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए इस फोन को उतारा गया है, ये फोन इस सेगमेंट में Vivo T5x को कांटे की टक्कर देगा. कागजी तौर पर वनप्लस का ये फोन कैसा है और दोनों मॉडल्स के फीचर्स और कीमत में कितना अंतर है? आइए आपको समझाते हैं.
OnePlus Nord CE 6 Lite Specifications vs Vivo T5x Specifications
डिस्प्ले: वनप्लस फोन में 6.72 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है. वहीं, दूसरी ओर वीवो फोन में 6.76 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, ये फोन 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. दोनों फोन के रिफ्रेश रेट और निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट में अंतर देखने को मिलेगा.
प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर तो वहीं वीवो फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है. 91मोबाइल्स के मुताबिक, दोनों ही फोन से काफी हद तक एक जैसा परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस मिलता है. फर्क इस बात में हो सकता है कि फोन को कितनी अच्छी तरह से ऑप्टिमाइज़ किया गया है.
कैमरा: वनप्लस के इस मिड रेंज फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है. वहीं, वीवो फोन में भी आपको 50 मेगापिक्सल के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा. अंतर आपको सेल्फी कैमरा में देखने को मिलेगा. वनप्लस के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल तो वहीं वीवो फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है.
बैटरी: वनप्लस के इस लेटेस्ट फोन में 7000 एमएएच बैटरी है जो 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. वहीं, दूसरी ओर वीवो फोन में 7200 एमएएच बैटरी दी गई है जो 44 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है.
OnePlus Nord CE 6 Lite Price in India vs Vivo T5x Price in India
इस वनप्लस स्मार्टफोन के 6/128 जीबी वेरिएंट, 8 जीबी/128 जीबी, 8 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 20999 रुपए, 22999 रुपए औऱ 25999 रुपए है. वहीं, वीवो फोन के 6/128 जीबी, 8/128 जीबी और 8/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए, 24999 रुपए और 26999 रुपए है.
ध्यान दें: हमने ऊपर आपको दोनों ही फोन के बीच का फर्क आपको समझाया है, आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फोन को चुन सकते हैं. दोनों ही फोन इस सेगमेंट में बेस्ट हैं, लेकिन आपको फीचर्स के हिसाब से कौन सा फोन पसंद आता है, ये आप पर निर्भर है.
