Ai+ Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. खासियतों की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर, 6000 एमएएच बैटरी, 2 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा जैसे खास फीचर्स मिलेंगे. इस डिवाइस के लिए आपको 13 हजार से 14 हजार रुपए तक खर्च करने होंगे, ये फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Ai+ Nova 2 Neo 5G Price
इस फोन के दो वेरिएंट्स उतारे गए हैं, 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज. 4 जीबी रैम वेरिएंट को खरीदने के लिए 12 हजार 999 रुपए, 6 जीबी रैम वेरिएंट को खरीदने के लिए 13 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे. उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की सेल 26 जून दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी. मुकाबले की बात करें तो इस 5जी फोन की टक्कर Vivo T4 Lite 5G, realme P4 Lite 5G और Samsung M06 5G जैसे मॉडल्स से होगी.
Ai+ Nova 2 Neo 5G स्पेसिफिकेशन
चिपसेट: इस 5जी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
डिस्प्ले: इस बजट फोन में 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 AI कैमरा सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा.
बैटरी क्षमता: 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.
स्टोरेज: वैसे तो फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, लेकिन एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं.
खास फीचर: सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में दिए पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इस फोन में आपको एआई की सपोर्ट भी मिलेगा.
ऑपरेटिंग सिस्टम: ये फोन Android 16 पर आधारित NxtQuantum OS पर काम करता है.
कनेक्टिविटी: डुअल सिम 5जी वाले इस फोन में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस जैसी खूबियां मिलेंगी.

