Ireland vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे बारिश से रद्द, आयरलैंड को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत - vedantsamachar.in

Ireland vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे बारिश से रद्द, आयरलैंड को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

नई दिल्ली ,06अगस्त: आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे बारिश में धुल गया. इस मैच के धुलने की वजह से आयरलैंड को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है, ऐसा होने के चलते 5 वनडे की सीरीज में उसकी सेहत पर तो असर नहीं पड़ा मगर वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई करने की राह थोड़ी टेढ़ी हो गई. आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका.

2027 WC में डायरेक्ट एंट्री से चूका आयरलैंड
आयरलैंड, जो कि फिलहाल मेंस वनडे टीम रैंकिंग में 12वें नंबर पर है, उसे वनडे वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट क्वालिफाई करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करना था. मतलब कि उसे 5-0 से जीतना था. मगर पहला वनडे बारिश में धुलने के बाद आयरलैंड के लिए अब ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं है. आयरलैंड को अब अफ्रीका में होने वाला 2027 वनडे वर्ल्ड कप का क्वालिफायर मुकाबला खेलना होगा.

10 टीमों से खेलना होगा क्वालिफायर
2027 वनडे वर्ल्ड कप का क्वालिफायर मुकाबला 10 टीमों के बीच होगा, जिसे जीतने वाली टीम को ही टूर्नामेंट के मेन ग्रुप में जगह बनाने का मौका मिलेगा. उसके अलावा क्वालिफायर में जो टीम दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहेंगी, उनके बीच वर्ल्ड कप के फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे सुपर सीरीज नाम दिया गया है.

क्वालिफायर में होंगी कौन सी 10 टीम?
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का क्वालिफायर खेलने वाली 10 टीमों में मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर 30 सितंबर तक वनडे रैंकिंग में नीचे की दो टीमें होंगी. उसके अलावा वर्ल्ड कप के लीग 2 की टॉप 4 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ की टॉप 4 टीम शामिल होंगी.

आयरलैंड 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई करने में नाकाम रहा था क्योंकि वो क्वालिफायर के सुपर सिक्स स्टेज से ही बाहर हो गया था. अब लगातार दूसरे वनडे वर्ल्ड कप में भी उसके सामने वैसा ही खतरा मंडराता दिख रहा है.