रायपुर 7 मई 2026। भारतीय जैन संघटना महिला शाखा चौबे कॉलोनी द्वारा विनय मित्र मण्डल के सहयोग से 11 जयपुर पैर का वितरण किया गया। जयपुर पैर पहनकर सभी दिव्यांग अपने पैरों पर चलकर ख़ुशी ज़ाहिर करने लगे, और उनकी ख़ुशी देखते बन रही थी। सभी दिव्यांग भाई बहनों ने परिवार सहित माँसाहार त्याग और मदिरा सेवन न करने का संकल्प लिया और सभी को बिस्किट व ठंडा वितरण भी किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संध्या जैन व सचिव कल्पना देशलहरा ने व्यसन मुक्ति हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में विनय मित्र मंडल के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कोचर , खेमराज जी बैद , ने इस कार्यक्रम में शिरकत की । विनय मित्र मण्डल के संस्थापक महेन्द्र कोचर व पूर्व अध्यक्ष खेमराज बैद ने बताया कि संस्था द्वारा 1986 से संचालित जयपुर पैर के स्थायी वर्कशॉप में 25 हजार से ज़्यादा कृत्रिम पैरों का निर्माण कर वितरण किया गया है। ये जयपुर पैर बहुत उपयोगी साबित हुए हैं । महेन्द्र कोचर ने कहा मानव सेवा ही माधव सेवा है। कार्यक्रम में श्रीमती बसंती गोलछा , संध्या जैन , कल्पना देशलहरा , प्रमोद चोपड़ा , प्रमिला जैन आदि सदस्यों ने अपने भरपूर सहयोग के साथ उपस्थिति दी।
