संविधान की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प – vedantsamachar.in

संविधान की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प

जांजगीर-चांपा 5 मई 2026 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं ऊजार्वान विधायक देवेंद्र यादव के नगर प्रवास के दौरान कांग्रेसजनों एवं युवाओं ने उनका ऐतिहासिक एवं जोशीला स्वागत किया। कचहरी चौक में पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकताओं ने ढोल ताशों, आतिशबाजी और फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच श्री यादव ने नगर में रुककर कांग्रेस
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ये प्रिंस शर्मा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने युवा साथियों से अनौपचारिक चर्चा कर संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। तत्पश्चात वे पार्षद विष्णु यादय के निवास पहुंचकर सामाजिक बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर युवाओं से चर्चा की। कचहरी चौक में भव्य स्वागत के पश्चात श्री यादव कार्यकताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए संविधान निमार्ता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। कुछ शक्तियां संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग और सक्रिय रहना होगा। हमें बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वह शक्ति है जो देश के। संविधान, लोकतंत्र और गरीब, किसान, मजदूर एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा करती आई है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले, भैरव मिश्रा, पिंटू राठौर, राजा सिद्दीकी, मितेश (भोलू) यादव, पार्षदगण विष्णु यादव, धीरज सिंह बैंस, देवराज सिंह चंदेल, विजय (बंटी) अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबला महाराज, बलवीर सिंह ढिल्लों, महेंद्र यादव, एकांश तिवारी, संतोष दुबे, भोला राठौर, ओम देवांगन, समीर, सुमित दास, दीपक कश्यप, प्रशांत सिंह, राजपूत, सागर पटेल, मुरारी दास महत, अजय यादव, जनक कर्ष, सागर सिंह, श्रमिक समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओग्रे. दिलीप कश्यप, राजा खान, लक्ष्मण कश्यप, गोविंद केसरवानी, प्रशांत सिंह, अखिलेश मिश्रा, प्रदीप कश्यप, संजय देवांगन, ऐश्वर्या देवांगन, संतोष दुबे. दुष्यंत यादव , राजकुमार सारथी, केशवसेन, महिला नेताओं में मनोरमा पाटेकर, सत्यभामा टंडन, रजनी सूर्यवंशी, नर्मदा सूर्यवंशी, लक्ष्मी महंत, विशम्बर श्रीवास सहित बेदी यादव अशोक चंद्रा, शिवकुमार बरेठ, अंकित राठौर देव गौहा अंकित शर्मा, पप्पू कश्यप, रजनीकांत देवांगन, अमर सोनू राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।