दिल्ली में ई-रिक्शा पंजीकरण नियम बदला, इन चालकों को मिलेगा लाभ – vedantsamachar.in

दिल्ली में ई-रिक्शा पंजीकरण नियम बदला, इन चालकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2026 । चालक के साथ उनके वाहन के हितों की रक्षा के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने पूर्प की सरकार के समय का अपना 21 अप्रैल, 2022 वाला वह सर्कुलर वापस ले लिया है, जिसके तहत कंपनियों और फर्मों को अपने नाम पर कई ई-कार्ट और ई-रिक्शा पंजीकृत कराने की अनुमति थी।दिल्ली सरकार ने कहा है कि यह संशोधित निर्णय यह सुनिश्चित करता है कि ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन के फायदे राजधानी दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच अधिक व्यापक रूप से पहुंचे। कुछ ही कंपनियों या फर्मों के हाथों में मालिकाना हक जमा होने को रोककर, सरकार का मकसद स्वरोजगार को बढ़ावा देना, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के शोषण को कम करना और उन व्यक्तिगत चालकों की आजीविका के आधार को मजबूत करना चाहती है, जो शहर की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी (आखिरी छोर तक पहुंचने की सुविधा) की रीढ़ हैं। इस पहल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए परिवहन मंत्री डा पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारा यह निर्णय समान आजीविका के अवसरों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करता है। वाहन को व्यक्तिगत चालक के हाथों में वापस देकर हम स्वरोजगार को बेहद सशक्त बना रहे हैं और दिल्ली की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की रीढ़ की रक्षा कर रहे हैं।