टेक कंपनी एपल ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max अब भारी छूट के साथ मिल रहा है. जहां इसकी लॉन्च कीमत 1,49,900 रुपये थी, वहीं अब यह 1,02,900 रुपये तक आ गया है. यह ऑफर खासतौर पर Imagine Store के जरिए दिया जा रहा है. इस डील ने प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका बना दिया है. iPhone 17 Pro Max में दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिलता है .
इतनी सस्ती कैसे हुई कीमत? समझिए पूरा ऑफर
Apple की इस खास सेल में iPhone 17 Pro Max की कीमत कई ऑफर्स के जरिए कम की गई है. इसमें 4000 रुपये का बैंक कैशबैक और 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है. इसके अलावा 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन पर 36000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी दिया जा रहा है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर फोन की कीमत 1,02,900 रुपये तक आ जाती है. यह ऑफर Imagine Store पर उपलब्ध है, जो एपल का अधिकृत रीसेलर है. इसी तरह iPhone 17 Pro की कीमत भी घटकर 89,900 रुपये तक पहुंच गई है.
सिर्फ iPhone नहीं, बाकी डिवाइस पर भी डील
इस सेल में सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि कई अन्य एपल डिवाइस पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं. iPhone Air पर भी इसी तरह की छूट मिल रही है. इसके अलावा iPad 2025 का WiFi वेरिएंट 34,900 रुपये की जगह 31,900 रुपये में मिल रहा है. Apple Watch के अलग अलग मॉडल्स पर भी कीमत में कटौती की गई है. यह सेल उन यूजर्स के लिए खास है जो एपल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स को कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं. ऐसे मौके कम ही आते हैं जब एपल अपने डिवाइस पर इतनी बड़ी छूट देता है.
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स
iPhone 17 Pro Max को Apple का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन माना जाता है. इसमें 6.9 इंच का 120Hz प्रो मोशन OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूथ और शानदार विजुअल देता है. फोन में नया A19 Pro चिप और 12GB RAM है, जिससे यह AI रेडी परफॉर्मेंस देता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जो 8x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है. बैटरी लाइफ भी काफी मजबूत है, जो 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है. साथ ही इसमें WiFi 7 और नया डिजाइन इसे और प्रीमियम बनाता है.
