बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना

कोलकाता 20 अप्रैल । बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना उन्होंने टीएमसी पर धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान का उल्लंघन करने और राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान कर आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि संसद में इस बिल के दौरान टीएमसी की भूमिका ने बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की मुख्य पहचान महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण से जुड़ी है। इसी कारण से देश भर की महिलाएं भाजपा पर भरोसा जताती हैं। उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका और अधिक बढ़े, ताकि राजनीति में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि यह पार्टी घुसपैठियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून और नियमों को ताक पर रख देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचा रही है। इसके अलावा, उन्होंने टीएमसी को आदिवासी-विरोधी बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करके उन्होंने बंगाल की बहनों की भावनाओं को आहत किया है, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगी।