नारायणपुर, 19 अप्रैल (वेदांत समाचार)। अधमरा कर पति हो फरार गया था, पत्नी की मौत के बाद गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, 5 फ़रवरी को जिला अस्पताल नारायणपुर से सूचना मिली कि गढ़बेंगल गांव की एक महिला गंभीर अवस्था में भर्ती कराई गई है, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि 13 जनवरी को महिला को गंभीर चोट उसके पति द्वारा पहुंचाई गई थी।
मामले में आरोपी तिलक राम मंडावी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पंजाब नेशनल बैंक नारायणपुर शाखा में खातों की जांच के दौरान कुछ खातों में अनियमितता व संदिग्ध लेन-देन पाए गए। बैंक प्रबंधन द्वारा थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई गई।
जांच में पाया गया कि खाताधारकों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी प्रक्रिया अपनाते हुए खातों से राशि निकालकर अन्य खातों में स्थानांतरित की गई। इस प्रकार कुल लगभग 30,67,500 की राशि का गबन किया गया। मामले में आरोपी तिलक राम मंडावी (38 वर्ष), निवासी पलटपारा गढ़बेंगल को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।
