बिलासपुर। शहर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 महाविद्यालयों और 13 विद्यालयों के करीब 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) रहे। अध्यक्षता कर्नल लोकेश देव, कमांडिंग ऑफिसर 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी ने की। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत एवं उप प्राचार्य द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं राष्ट्रभक्ति का विकास करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
ड्रिल (व्यक्तिगत येस्ट ड्रिल कमांडर): जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग में कैडेट प्राची यादव (एमएलबी स्कूल) प्रथम एवं कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद स्कूल, सकरी) द्वितीय रहीं। एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग में कैडेट हर्ष सिंह (सीएमडी कॉलेज) प्रथम एवं कैडेट मोहित तिवारी (जेपी वर्मा कॉलेज) द्वितीय रहे।
ड्रिल (टीम): जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग में एमएलबी बिलासपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम, जैन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल सकरी तृतीय रहा। एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग में सीएमडी कॉलेज प्रथम, बिलासा गर्ल्स कॉलेज द्वितीय एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी तृतीय स्थान पर रहा।
फायरिंग (व्यक्तिगत): जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग में कैडेट आदर्श सिंह देव प्रथम तथा कैडेट अशी गुत्ता एवं केला अपेंद्र संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग में कैडेट अलवीरा नाज प्रथम एवं कैडेट अंश सोनी द्वितीय रहे।
फायरिंग (टीम): जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर ने प्रथम तथा रेलवे क्रमांक-2 विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, एएनओ, पीआई स्टाफ एवं विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में एनसीसी गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
