कोरबा,15 अप्रैल (वेदांत समाचार)। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल हेब्बर का प्रस्तावित दो दिवसीय बालको दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका यह दौरा संयंत्र की प्रगति एवं संचालन कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से निर्धारित था।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के तहत वे विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों से चर्चा करने वाली थीं, लेकिन अचानक कार्यक्रम में परिवर्तन के चलते दौरा स्थगित करना पड़ा।
इसी बीच, वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (वीएलसीटीपीपी) में हाल ही में हुए हादसे को लेकर प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए घटना को अत्यंत दुखद बताया है।
