CG NEWS : अवैध शराब पर अब होगी सख्त कार्रवाई आबकारी विभाग का अभियान तेज... - vedantsamachar.in

CG NEWS : अवैध शराब पर अब होगी सख्त कार्रवाई आबकारी विभाग का अभियान तेज…

जांजगीर, 07 जुलाई (वेदांत समाचार) । जांजगीर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अब आबकारी विभाग सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध शराब मिलने पर शराब को जब्त करने के साथ ही संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।आबकारी विभाग के योगेश्वर कुमार द्विवेदी ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

विभाग कीटीमों को अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग की इस सख्ती के बाद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कितना अंकुश लगता है।