CG NEWS : अरपा नदी में मौत से खेल ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर युवक की खतरनाक स्टंटबाजी... - vedantsamachar.in

CG NEWS : अरपा नदी में मौत से खेल ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर युवक की खतरनाक स्टंटबाजी…

बिलासपुर, 07 जुलाई (वेदांत समाचार) । बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी से एक खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी के बीच पानी से गुजरती दिखाई दे रही है, जबकि ट्रैक्टर चलाने वाला युवक सीट पर बैठने के बजाय इंजन के ऊपर बने बोनट पर बैठकर सफर करता नजर आ रहा है।

पानी के बीच भारी वाहन पर इस तरह का जोखिम भरा स्टंट न सिर्फ अपनी जान को खतरे में डालने जैसा है, बल्कि किसी भी क्षण बड़ा हादसा होने की आशंका भी पैदा करता है। वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में बोनट पर बैठा दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। यही वजह है कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।