KBC जूनियर की हॉट सीट पर पहुंचा भिलाई का 8 साल के विराट अय्यर, अमिताभ बच्चन के 1 करोड़ तक के सवाल का देंगे जवाब

भिलाई। भिलाई के रहने वाले 8 साल के विराट अय्यर मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जूनियर की हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। 21 नवंबर को बेबाकी से अमिताभ बच्चन को सवालों का जवाब देते नजर आए। इसका दूसरा प्रसारण 22 नवंबर को सोनी लिव चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसमें अय्यर एक करोड़ तक के सवाल का जबाव देते दिखेंगे।

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 में फिलहाल किड्स जूनियर वीक चल रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में 8 साल का प्रतियोगी विराट अय्यर ने अपनी इंटेलिजेंस और नॉलेज से सभी को प्रभावित किया। आपको बता दें कि अपनी क्विक ऑब्जर्वेशन स्किल के कारण विराट को स्कूल में गूगल ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। उन्होंने शतरंज और संगीत में कई अवॉर्ड्स जीते हैं। इतना ही नहीं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा ऑप्शन शेयर करने से पहले ही विराट आत्मविश्वास से सवालों के जवाब देते नजर आए। उन्होंने नौ अलग-अलग भाषाओं में गाना गाकर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिग बी, विराट के इस कारनामे से काफी इम्प्रेस हुए और उनकी

जमकर तारीफ भी की।

KBC 15 की हॉट सीट पर 8 साल का बच्चा

कौन बनेगा करोड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड में विराट अय्यर हॉटसीट पर बैठने वाले दूसरे प्रतियोगी हैं। उनपर एक वीडियो असेंबल दिखाया गया है। वीडियो में उसकी मां कहती नजर आईं- उसकी यादाश्त अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा है। जब वह 6 महीने का था तो हमें अहसास हुआ कि उसकी ऑब्जर्वेशन स्किल भगवान का दिया वरदान है। वीडियो में उसके टीचर कहते हैं कि वह चीजों को तेजी से पकड़ लेता है और स्कूल में उसे ‘गूगल ब्वॉय’ के नाम से जाना जाता है।

विराट केबीसी जूनियर का अब तक का सबसे छोटा प्रतिभागी है। वो शतरंज खेलने में भी काफी रुचि रखता है और स्टेट लेवल शतरंत प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखा चुका है। साल 2020 में देश की प्रथम महिला आईपीएस और पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी के हाथों से विराट को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडजी अवॉर्ड भी मिल चुका है।

विराट अय्यर के साथ बिग बी ने खेला केबीसी 15

अमिताभ बच्चन ने विराट अय्यर के साथ गेम शो खेलते हुए 1000 रुपए के लिए पहला सवाल पूछा कि नर्सरी कविता के अनुसार, जैक और जिल पहाड़ी पर क्या लाने गए थे? A. पानी, B. तेल, C. शहद, D. सूप। पहले सवाल का सवाल देने के लिए विराट ऑडियंस पोल यूज करते हैं और कहते हैं- मैं बड़ा हो गया हूं, मुझे नर्सरी की कविताएं याद नहीं हैं। पोल की मदद से वह विकल्प ए का सही उत्तर देता है। गेम आगे बढ़ता है और बिग बी ऑप्शन शेयर करने से पहले भी वह जवाब देते जाता है। साथ ही विराट जवाबों के पीछे के किस्से भी शेयर करता दिखा। इसके बाद बिग बी अपनी पसंद और नापसंद के बारे में अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाते हैं।

KBC 15 में 25 लाख के सवाल तक खेले विराट अय्यर

गेम में बिग बी विराट से 1.60 लाख रुपए का सवाल पूछते है कि क्रिस्टोफर हिपकिंस 2023 में किस देश के प्रधान मंत्री बने? विराट जवाब देते हुए कहते हैं, जो भी ऑप्शन है आप न्यूजीलैंड पर लॉक कर सकते हैं। बिग बी बहुत खुश होते हैं और मजाक में कहते हैं- मेरी जरूरत ही क्यों है। मैं खेल छोड़ सकता हूं। विराट जवाब देते हैं- आपके बिना खेल अधूरा है। विराट 25 लाख रुपए के सवाल तक खेलता है और खेल खत्म हो जाता है। बिग बी कहते हैं- मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं पूरी रात आपके साथ गेम खेलूं। आज मैंने आपसे जो ज्ञान प्राप्त किया, वह मैंने अपने पूरे जीवन में प्राप्त नहीं किया।शो का दूसरा प्रसारण 22 नवंबर को सोनी लिव चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसमें अय्यर एक करोड़ तक के सवाल का जबाव देते दिखेंगे।