कवर्धा,29जुलाई (वेदांत समाचार). शहर के मजगांव रोड स्थित मकान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि वह किसी युवती के साथ साल से रिलेशनशीप में था. युवक कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, आलोक दुबे का एक युवती से चार साल के लव रिलेशनशीप था.
बताया जा रहा है कि युवती के किसी बात से युवक परेशानी चल रहा था. इस बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. युवक का शव घर पर बुधवार को फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को सुरक्षित फंदे से उतारा गया. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

