KORBA : आत्मा से प्रेम ही ईश्वर की प्राप्ति का उत्तम साधन है: बहन ज्योति... - vedantsamachar.in

KORBA : आत्मा से प्रेम ही ईश्वर की प्राप्ति का उत्तम साधन है: बहन ज्योति…

0 कमला नेहरू काॅलेज में व्याख्यान आयोजित

कोरबा,29जुलाई (वेदांत समाचार)। बुधवार को कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शिक्षा संकाय के सभागृह में में रखा गया था। इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी माउंट आबू पानीपत हरियाणा से आई ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन द्वारा नैतिक मूल्य, कर्तव्य, अध्यात्म व ध्यान समेत विभिन्न बिंदुओं पर विद्यार्थियों को बहुत सरल व सहज भाव से मार्गदर्शन प्रदान किया।

व्याख्यान में विद्यार्थियों व अध्यापकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दैनिक जीवन से जुड़े नैतिक मूल्य तथा विभिन्न समस्याओं का सरलता से समाधान करने की विधियों से अवगत कराया। इस दौरान अपनी परेशानियों का हल मुस्कुराहट के साथ करना, हमेशा धीरज बनाकर रखना, किसी का भी मजाक ना करना, नकारात्मकता को अपने जीवन से कैसे दूर करना जैसी बातें बताई। अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनकर हर समस्या का समाधान करना उससे बढ़कर अपनी आत्मा से प्रेम कर ईश्वर को प्राप्त करना बताया गया।

विद्यार्थियों ने व्याख्यान के दौरान ध्यान के द्वारा भी अपने आप को संतुलित व्यवहार से जोड़ने की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी कोरबा शाखा से बहन रमा कर्मकार, कमल कर्मकार भ्राता व शिक्षा संकाय की विभाग अध्यक्ष डॉ भारती कुलदीप, डॉ अंजू खेस्स, राकेश गौतम, नितेश कुमार यादव, शंकर लाल यादव, कुणाल दास गुप्ता व बीएड प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।