पढ़ाई होगी आसान! छात्रों के लिए 10 बेस्ट AI टूल्स जो बदल देंगे सीखने का तरीका - vedantsamachar.in

पढ़ाई होगी आसान! छात्रों के लिए 10 बेस्ट AI टूल्स जो बदल देंगे सीखने का तरीका

आज के समय में पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है. अब सिर्फ किताबों और नोट्स पर निर्भर रहने के बजाय छात्र एआई टूल्स का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. ये टूल्स कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाने, नोट्स बनाने, रिसर्च करने, प्रेजेंटेशन तैयार करने और असाइनमेंट लिखने में मदद करते हैं. अगर सही तरीके से इनका इस्तेमाल किया जाए, तो पढ़ाई आसान होने के साथ समय की भी बचत हो सकती है. यहां हम 10 ऐसे की काम के एआई टूल के बारे में बता रहे हैं.

ये हैं छात्रों के लिए 10 बेस्ट AI टूल्स

  1. चैटजीपीटी (ChatGPT)
    अगर किसी कठिन सवाल का जवाब समझना हो, मैथ का सवाल हल करना हो, इतिहास का सार समझना हो या कोडिंग सीखनी हो, तो चैटजीपीटी आसान भाषा में समझाने में मदद करता है. इसे 24×7 पर्सनल ट्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
  2. नोटबुकएलएम (NotebookLM)
    गूगल का यह एआई टूल पीडीएफ, नोट्स और गूगल डॉक्स को पढ़कर उसी के आधार पर सवालों के जवाब देता है. इतना ही नहीं, यह पूरे चैप्टर का ऑडियो पॉडकास्ट भी तैयार कर सकता है, जिससे पढ़ाई और आसान हो जाती है.
  3. ग्रामरली (Grammarly)
    अगर आप असाइनमेंट, ईमेल या निबंध लिखते हैं, तो ग्रामरली स्पेलिंग, ग्रामर और भाषा की गलतियों को ठीक करने में मदद करता है. इससे आपकी राइटिंग ज्यादा साफ और प्रोफेशनल बनती है.
  4. क्विलबोट (QuillBot)
    कई बार किसी पैराग्राफ को आसान या अलग शब्दों में लिखने की जरूरत होती है. ऐसे में क्विलबोट उसी बात को नए शब्दों में बेहतर तरीके से लिखने में मदद करता है.
  5. परप्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI)
    यह एक एआई आधारित सर्च टूल है, जो सवालों का सीधा जवाब देता है. खास बात यह है कि जवाब के साथ यह उन वेबसाइट्स की जानकारी भी देता है, जहां से जानकारी ली गई है. इससे रिसर्च करना आसान हो जाता है.
  6. वोल्फ्राम अल्फा (Wolfram Alpha)
    अगर आपको मैथ, फिजिक्स या साइंस के कठिन सवालों में परेशानी होती है, तो वोल्फ्राम अल्फा स्टेप बाय स्टेप पूरा हल दिखाता है. इससे सवाल को समझना आसान हो जाता है.
  7. ओटर एआई (Otter.ai)
    क्लास या ऑनलाइन लेक्चर के दौरान हर बात लिखने की जरूरत नहीं पड़ती. ओटर एआई आवाज सुनकर उसे अपने आप टेक्स्ट और नोट्स में बदल देता है.
  8. अंकी (Anki)
    अंकी डिजिटल फ्लैश कार्ड बनाकर पढ़ाई में मदद करता है. यह ऐसी तकनीक पर काम करता है, जिससे फॉर्मूले, शब्द और जरूरी जानकारी लंबे समय तक याद रखने में आसानी होती है.
  9. गामा (Gamma App)
    अगर स्कूल या कॉलेज के लिए प्रेजेंटेशन बनानी है, तो गामा कुछ ही मिनटों में आकर्षक स्लाइड्स और कंटेंट तैयार कर देता है. इससे घंटों की मेहनत बच जाती है.
  10. कंसेंसस (Consensus)
    रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए यह टूल काफी उपयोगी है. यह लाखों रिसर्च पेपर्स को देखकर सवालों के जवाब खोजता है और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराता है.