iPhone 18 Pro का इंतजार कर रहे हैं? लॉन्च से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें - vedantsamachar.in

iPhone 18 Pro का इंतजार कर रहे हैं? लॉन्च से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

iPhone 18 Pro Series: एपल की अगली फ्लैगशिप आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है. नई लीक रिपोर्ट्स में इसके डिजाइन, डिस्प्ले, ए20 प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और संभावित कीमत से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईफोन 18 प्रो सीरीज में छोटे लेकिन अहम अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हर साल की तरह अगस्त में इस सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है.

  1. डिजाइन में छोटे बदलाव, नए कलर ऑप्शन की उम्मीद
    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है. हालांकि इस बार कंपनी डार्क चेरी, लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और सिल्वर जैसे नए कलर ऑप्शन पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि डायनामिक आइलैंड पहले से छोटा होगा, क्योंकि फेस आईडी के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे दिया जा सकता है.
  2. ए20 चिप से मिलेगी ज्यादा स्पीड और बेहतर बैटरी
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो सीरीज में नया ए20 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे टीएसएमसी की 2 नैनोमीटर तकनीक पर तैयार किया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि यह ए19 प्रो चिप के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंसी देगा. इसके साथ नई पैकेजिंग तकनीक से एपल इंटेलिजेंस फीचर्स और बैटरी बैकअप में भी सुधार हो सकता है.
  3. कैमरा और बैटरी में हो सकता है बड़ा अपग्रेड
    लीक रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन 18 प्रो में वेरिएबल अपर्चर वाला मुख्य कैमरा मिल सकता है, जिससे यूजर रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकेंगे. साथ ही मुख्य और टेलीफोटो कैमरे में बड़ा अपर्चर मिलने की भी उम्मीद है, जिससे कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी. वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स में पहली बार 5000 एमएएच से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है.
  4. कीमत बढ़ने की भी संभावना
    हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एपल आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत में 200 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर सकता है. बता दें कि आईफोन 17 प्रो को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था. ऐसे में अगर 20 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी होती है तो फोन की शुरुआती कीमत 1.5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. इसकी वजह मेमोरी चिप की कमी और डिवाइस बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की बढ़ती लागत बताई जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक कीमत या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.