भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मा्रकेट में Ather Energy का फैमिली स्कूटर Ather Rizta लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है. जून 2026 में इस स्कूटर ने सेल के मामले में शानदार सेल करते हुए 24,742 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. यह पिछले साल जून 2025 के मुकाबले करीब 97 प्रतिशत ज्यादा है. उस समय इसकी 12,563 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं, मई 2026 की तुलना में भी Rizta की सेल में करीब 19 फीसतदी तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ये साफ दिखाता है कि इसकी मांग तेजी से बढ़ते जा रही है.
Ather 450 सीरीज की बढ़ी ड़िमांड
कंपनी की स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज Ather 450 भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है. जून 2026 में इस सीरीज की कुल 6,321 यूनिट्स सेल हुई, जबकि मई में ये आंकड़ा 6,057 यूनिट्स था. हालांकि, कंपनी के पुराने मॉडल जैसे- 450S, 450X और 450 Apex की जून महीने में कोई बिक्री दर्ज नहीं हुई. इससे ये पता चलता है कि ग्राहक अब नए वेरिएंट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
दमदार फीचर्स से लैस
Ather Rizta को खासतौर पर परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इससे लंबी और चौड़ी सीट दी गई है. जिससे दो लोग आराम से सफर कर सकते हैं. इसके अलावा 56 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए बढ़िया है.अब फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, गूगल मैप्स सपोर्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्किड कंट्रोल दिया गया है. वहीं कंपनी के मुताबिक, ये ईवी स्कटूर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 69 किलोमीटर तक चल सकता है, जिससे ये लंबी दूरी के लिए काफी सही है.
कंपनी की कुल सेल में भी जबरदस्त बढ़ोतरी
Ather Energy की कुल बिक्री में भी तेज़ी देखने को मिली है. अप्रैल 2026 में कंपनी ने 22,832 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 13,663 यूनिट्स था. यानी सालाना आधार पर कंपनी ने लगभग 67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की.
बढ़ती पेट्रोल कीमतों, कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर फीचर्स की वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में Ather Rizta अपने आरामदायक डिजाइन, लंबी रेंज और आधुनिक टेक्नोलॉजी के दम पर भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनता नजर आ रहा है.

