उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल - vedantsamachar.in

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

उज्जैन, 25जुलाई । श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना ऐसे समय हुई है, जब महज तीन दिन बाद श्रावण मास की शुरुआत होने जा रही है और मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर महाकाल मंदिर की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का सदस्य है। शुक्रवार दोपहर वह परिसर में धनुष द्वार के समीप था, तभी उसे तीन लोगों ने घेर लिया। इनमें से एक युवक ने चाकू से वार किए।